फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख और बाइक न मिलने पर बारात लाने से इंकार 

Wed, 20 Apr 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
एक साथ विदा हुईं 59 दुल्हनें
विज्ञापन
 यमुनापार के घूरपुर में दहेज की खातिर सगाई टूटने की नौबत आ गई। शादी से एक हफ्ते पहले वर पक्ष ने लड़की वालों से दहेज में 1 लाख रुपये नगद और बाइक की मांगने लगे। लड़की पक्ष के लोगों ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताते हुए मिन्नत की लेकिन दूल्हे के घरवालों पर इसका असर नहीं हुआ। तब परेशान लड़की वाले मंगलवार को घूरपुर थाने पहुंचे।
विज्ञापन


घूरपुर के एक किसान ने अपनी बेटी की शादी पड़ोस गांव के एक युवक के साथ तय की थी। बातचीत के बाद रिश्ता तय हो गया। सगाई भी हो गई। 24 अप्रैल को शादी की तय तारीख तय हुई। लेकिन शनिवार को लड़के के घरवालों ने फोनकर दहेज में एक लाख रुपये नगद और बाइक की अतिरिक्त मांग कर दी। यह सुनकर लड़की वाले परेशान हो गए। सामाजिक मान प्रतिष्ठा का हवाला देकर याचना की। लेकिन बात नहीं बनी। लड़की का पिता घूरपुर थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने वर पक्ष को बुलाया लेकिन थाने नहीं आए। घूरपुर पुलिस का कहना है कि मामला सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। समझौता नहीं हुआ तो तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें