फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य बने तो आम आदमी पार्टी से विधायकी का टिकट पक्का

Sun, 28 Mar 2021 01:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) पंचायत चुनाव के जरिए विधानसभा का द्वार भी खोलेगी। शनिवार को इस बात की घोषणा आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. अल्ताफ अहमद ने की। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने वाले व्यक्ति को पार्टी विधानसभा चुनाव का टिकट भी देगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अल्ताफ अहमद शनिवार को सिविल लाइंस सिविल लाइंस स्थित एक रेस्त्रां में यह बातें प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी प्रयागराज पूरे दमखम के साथ पंचायत चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रही है। पार्टी प्रदेश की हर जिला पंचायत सीट पर अपने उम्मीदवार उतार रही है। पार्टी की ओर से जिला पंचायत सदस्य पद के करीब चार सौ उम्मीदवारों की पहली सूची भी घोषित की जा चुकी है।  इच्छुक व्यक्ति पार्टी के जिला कार्यालय पर आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पार्टी को प्रदेश भर से हजारों आवेदन मिले हैं। इनकी जांच करके साफ.सुथरी छवि वाले प्रत्याशी तलाशने का काम जिला स्तर पर चार सदस्यीय स्क्त्रस्ीनिंग कमेटी को दिया गया है। पहली सूची जारी हो चुकी है। हर दावेदार का स्क्त्रस्ीनिंग कमेटी ने बारीकी से परीक्षण किया है। यह काम अब भी जारी है। पार्टी किसी दागी को पंचायत चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाएगी। पार्टी के पदाधिकारी टिकट के दावेदारों की पूरी जानकारी लेकर उनसे बातचीत भी कर रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व की ओर से जिन जिलों में पहले चरण में चुनाव होने जा रहा है, वहां के जिला कार्यालय पर प्रत्याशियों के लिए आवेदन फार्म उपलब्ध कराए गए हैं। दावेदार जिला कार्यालय से फार्म लेकर टिकट के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्क्त्रस्ीनिंग कमेटी इन आवेदनों पर विचार करके जल्द ही अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित करेगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने दावा किया प्रदेश में होने जा रहे पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पक्की है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्क्त्रस्ीनिंग कमेटी में दिल्ली के एक विधायक जिनके पास संबंधित जिले के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी शामिल है।वह स्वयं जिला प्रभारी और पर्यवेक्षक स्क्त्रस्ीनिंग कमेटी के सदस्य हैं। यदि कमेटी की ओर से घोषित किए गए टिकट पर कोई विवाद सामने आएगा तो प्रदेश नेतृत्व स्क्त्रस्ीनिंग कमेटी से विचार.विमर्श करके अंतिम फैसला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें