फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईईआरटी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, रिजल्ट के साथ काउंसलिंग की तिथि भी हुई घोषित

Sun, 12 Sep 2021 10:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

परीक्षा सचिव डॉ. केबी सिंह के अनुसार तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स (13 ब्रांच) की 975 सीटों पर प्रवेश के लिए 24 अगस्त को हुई परीक्षा में 4938 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2704 परीक्षार्थियों को काउंसलिंग के लिए सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम घोषित - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईईआरटी प्रवेश परीक्षा 2021-22 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इनमें तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स, दो वर्षीय मैनेजमेंट डिप्लोमा और डेढ़ वर्षीय पोस्ट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (पीसीडीए) के पाठ्यक्रम शामिल हैं। इसके साथ ही प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग की तिथियां भी घोषित कर दी गईं हैं। 
विज्ञापन


परीक्षा सचिव डॉ. केबी सिंह के अनुसार तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स (13 ब्रांच) की 975 सीटों पर प्रवेश के लिए 24 अगस्त को हुई परीक्षा में 4938 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2704 परीक्षार्थियों को काउंसलिंग के लिए सफल घोषित किया गया है। काउंसलिंग 21 से 28 सितंबर तक होगी। वहीं, दो वर्षीय मैनेजमेंट डिप्लोमा (तीन ब्रांच) की 225 सीटों पर प्रवेश के लिए 27 अगस्त को हुई परीक्षा में 201 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से सभी को काउंसलिंग के लिए सफल घोषित किया गया है। डेढ़ वर्षीय पीसीडीए पाठ्यक्रम की 18 सीटों के लिए 31 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 18 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए क्वालीफाई कराया गया है। मैनेजमेंट और पीसीडीए में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 20 सितंबर को होगी।

इविवि में प्रवेश के लिए दो दिनों में 3169 आवेदन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के दूसरे दिन रविवार को रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़कर 17681 हो गई और इनमें से 3169 अभ्यर्थियों ने फीस जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएफए, बीपीए में प्रवेश के लिए 8980 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया और इनमें से 2256 ने फीस जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की। वहीं, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 2302 एवं 49, एलएलबी-बीएएलएलबी के लिए 2627 एवं 485 और एलएलएम, बीएड, एमएड, एमबीए, एमबीएआरडी समेत पीजीएटी के अन्य पाठ्यक्रमों के लिए 3772 एवं 379 क्रमश: रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें