फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना पर पहुंचे सिपाही पर पति ने ब्लेड से किया हमला, किया लहूलुहान

Thu, 05 Sep 2024 05:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि एडीए कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा है। कुछ देर में नैनी कोतवाली से पीआरवी में  तैनात सिपाही बाल गोविंद अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम को देखकर पति आग बबूला हो गया। उसने सिपाही बाल गोविंद पर ब्लेड से हमला बोल दिया। 
विज्ञापन
हमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी के एडीए कॉलोनी में युवक ने पीआरपी के जवान पर ब्लेड से हमला कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। लहूलुहान सिपाही को साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि एडीए कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा है। कुछ देर में नैनी कोतवाली से पीआरवी में  तैनात सिपाही बाल गोविंद अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम को देखकर पति आग बबूला हो गया। उसने सिपाही बाल गोविंद पर ब्लेड से हमला बोल दिया। इससे वह लहूलुहान हो गए। साथी सिपाहियों ने किसी तरह से बीच बचाव कर घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया है। बाल गोविंद की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें