मृतक पवन अपने चचेरे भाई अनीश के साथ देवरी बांध घूमने आया था। चचेरे भाई अनीश ने बताया कि पवन ने उसे पानी के बाहर-बाहर पैदल चलने को कहा और खुद बाइक लेकर पानी के बीच से जाने की कोशिश की, लेकिन डूब गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह, दरोगा एसएन सिंह और अरुण शुक्ल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की।
मांडा थाना क्षेत्र के देवरी बांध में बृहस्पतिवार प्रातः करीब 11 बजे एक हादसा हुआ। मूलतः झारखंड जिला गुमला थाना डुमरी, बस्साटोली निवासी पवन तिरकी (22) बाइक के साथ बांध के पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक पवन अपने चचेरे भाई अनीश के साथ देवरी बांध घूमने आया था। चचेरे भाई अनीश ने बताया कि पवन ने उसे पानी के बाहर-बाहर पैदल चलने को कहा और खुद बाइक लेकर पानी के बीच से जाने की कोशिश की, लेकिन डूब गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह, दरोगा एसएन सिंह और अरुण शुक्ल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। घटना के चार घंटे बाद युवक के शव व बाइक को पानी से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए एसआरएन भेज दिया।
मृतक के पिता मनोहर तिरकी कोरांव थाना क्षेत्र के कपूरी गांव स्थित एक विद्यालय में नौकरी करते हैं और परिवार के साथ रहते है। पवन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की डूबने की सूचना पर मां अंजना बेसुध हो गई। छोटी बहन सृष्टि और साक्षी रोते बिलखते रहे। अनीश कुछ दिन पहले झारखंड से घूमने के लिए कोरांव बड़े पिता के पास आया हुआ था।