फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एलआईसी अभिकर्ता के साथ अभद्रता और मारपीट, अभिकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ब्रांच मैनेजर को हटाने की मांग की

Mon, 11 Dec 2023 05:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एलआईसी अभिकर्ता भरवारी ब्रांच में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हो गए। अभिकर्ता राजकुमार साहू के साथ ब्रांच मैनेजर मनोज सक्सेना द्वारा अभद्रता और मारपीट किए जाने की बात पर आक्रोशित थे।
 
विज्ञापन
एलआईसी अभिकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरवारी नगर स्थित एलआईसी भरवारी ब्रांच मैनेजर द्वारा अभिकर्ताओं के साथ अभद्रता और मारपीट से सैकड़ों अभिकर्ता आक्रोशित हो गए। आक्रोशित एलआईसी अभिकर्ता सोमवार सुबह भरवारी ब्रांच पहुंचकर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की। अभिकर्ताओं के सपोर्ट में एलआईसी चेयरमैन क्लब के सदस्य भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य भी पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे अभिकर्ताओं के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए।

विज्ञापन


एलआईसी अभिकर्ता भरवारी ब्रांच में सोमवार को सुबह ऑफिस खुलते ही सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हो गए। अभिकर्ता राजकुमार साहू के साथ ब्रांच मैनेजर मनोज सक्सेना द्वारा अभद्रता और मारपीट किए जाने की बात पर आक्रोशित थे। ब्रांच मैनेजर को भरवारी ब्रांच से हटाने को लेकर कलमबंद हड़ताल की और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अभिकर्ताओं ने ब्रांच मैनेजर के तानाशाही रवैए को लेकर जानकर नारेबाजी की।

अभिकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ब्रांच मैनेजर अभिकर्ताओं के पुराने बिलों के भुगतान को जबरन रोकते हैं और अन्य दस लाख के अधिक बिजनेस लाने पर ही बाउचर पर साइन करने और बिल भुगतान के लिए जबरदस्ती करते हैं। अभिकर्ताओं ने कहा कि जिस काम को हम कर चुके हैं, उसका भुगतान मांगने पर भी ब्रांच मैनेजर अभद्रता और मारपीट करते हैं।
विज्ञापन


भरवारी ब्रांच पर लगभग दो घंटे के धरने प्रदर्शन के बाद ब्रांच मैनेजर द्वारा अभिकर्ताओं से माफी मांगने और दोबारा ऐसी घटना नहीं होने की बात पर अभिकर्ता माने और प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस दौरान एलआईसी की एक भी नई, पुरानी बिलिंग और जमा अभिकर्ताओं ने नही किया जिससे एलआईसी के भरवारी ब्रांच में कई लाख रुपये का बिजनेश प्रभावित हुआ है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक मनोज सक्सेना ने कहा कि अभिकर्ताओं से बात हुई है। उनकी जितनी समस्याएं थी, उनको दूर कर दिया गया है। अभिकर्ता अपना कार्य सुरु कर दिए हैं l

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें