Ateeq Ahmed
सूत्रों की मानें तो जकी के घर से जो रजिस्ट्री के कागजात मिले हैं, फिलहाल सीबीआई उन्हें खंगालने में जुटी है। गिरफ्तार किए गए जकी से भी इस बारे में पूछताछ की गई। पूछा गया कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में रजिस्ट्री के कागजात उसके पास कहां से आए। सूत्रों की मानें तो जकी से पूछताछ में सीबीआई को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। हालांकि इसे रंगदारी के मामलों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में इस बात की भी पूरी आशंका है कि रजिस्ट्री में जिन लोगों के नाम से हुई है, उनसे भी पूछताछ हो। यही वजह है कि दोबारा जांच पड़ताल के लिए सीबीआई के दोबारा शहर में धमकने की पूरी संभावना है।