फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद अतीक अहमद के घर साढ़े दस घंटे चली छापेमारी, पुराने शहर में हलचल

Thu, 18 Jul 2019 01:23 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 9
Striking of ten and ten hours, stir in old city - फोटो : CITY DESK
सीबीआई टीम ने बुधवार की सुबह अतीक और उसके सहयोगियों के चार ठिकानों पर छापेमारी शुरू की तो पुराने शहर में हलचल मच गई। अतीक के समर्थक तथा अन्य लोग चकिया स्थित घर पहुंचे लेकिन बाहर मौजूद रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस टीमों ने सभी को भगा दिया। इसके बाद पता चला कि अतीक के साले जकी अहमद के घर, दफ्तर और पीए फारुख के घर भी छापेमारी शुरू है। सभी जगहों पर बाहर फोर्स तैनात थी। अतीक के एक सहयोगी जफरुल्ला के खुल्दाबाद स्थित घर पर भी सीबीआई टीम गई थी। वह भी अतीक के साथ मोहित जायसवाल अपहरण मामले में जेल में बंद है।

सीबीआई की टीम में एसपी खरे के नेतृत्व में 40 लोगों से अधिक अफसर शामिल थे। चार जगहों पर छापेमारी के लिए टीम को चार भागों में बांट दिया गया था। एसपी के नेतृत्व में सबसे ज्यादा फोर्स अतीक के घर में ही गई थी। सुबह अतीक के घर के बाहर रैपिड एक्शन, पीएसी और कई थानों की फोर्स थी। घर से लेकर दफ्तर तक गाड़ियों का लंबा काफिला लग गया था। अतीक के घर में छापेमारी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में वकील और रिश्तेदार भी पहुंचने लगे थे। हालांकि पुलिस फोर्स ने किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया। भारी संख्या में गाड़ियों की वजह से वहां जाम लगने लगा तो पुलिस ने दफ्तर के सामने से चार पहिया गाड़ियों को उधर से डायवर्ट कर दिया।

दिन भर बड़ी प्राइवेट गाड़ियों को जाने नहीं दिया गया। इसके बाद भी लोग गलियों से अतीक के घर के पास तक दिन भर खड़े थे। यही हाल निरंजन और बादशाही मंडी में था। वहां भी जगह जगह भीड़ लगी हुई थी। वहां अतीक के पीए फारुख के घर पर छापेमारी चल रही थी। यहां पर कई थानों की फोर्स तैनात थी। उसके घर के आस पास से लोगों को भगाया जा रहा था। उधर सीबीआई की एक टीम अतीक के सहयोगी जफरुल्ला के खुल्दाबाद स्थित घर भी गई थी। जफरुल्ला मोहित जायसवाल मामले में अतीक के साथ जेल में है। उसके घर से क्या मिला। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई थी। अतीक के घर बरामदगी को लेकर भी तरह तरह की अफवाहें चल रही थीं। सुबह साढ़े सात से शुरू हुई छापेमारी साढ़े छह बजे तक चली।
विज्ञापन

2 of 9
ateeq ahamad - फोटो : प्रयागराज
अतीक के घर छापेमारी के दौरान कुछ तिजोरियों और आलमारी की चाभियां नहीं थीं। घर वालों ने चाभियों के बारे में अनभिज्ञता जताई तो सीबीआई टीम ने डुप्लीकेट चाभियां बनाने वालों को लाने को कहा। पुलिस की एक टीम तुरंत चौक पहुंची और कुछ लोगों को लेकर अंदर गई। सूत्रों के मुताबिक तिजोरी से ही नकदी और गहने भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 9
ateeq ahamad - फोटो : प्रयागराज
सीबीआई टीम ने अतीक के चकिया स्थित घर में सुबह छापेमारी की तो जो जिस कमरे में था, उसे वहां से नहीं निकलने दिया गया। सबसे पहले टीम ने सभी के फोन जब्त कर लिए। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन ने वकील को फोन करने की बात कही लेकिन उन्हें किसी को भी फोन नहीं करने दिया गया।

4 of 9
ateeq ahamad - फोटो : प्रयागराज

सीबीआई ने शाइस्ता परवीन और अतीक के बेटों से घंटों पूछताछ की। सबसे अलग अलग पूछताछ करने के बाद उनके बयान भी मिलवाए गए। पुलिस ने अतीक के बिजनेस, जमीनों, गुर्गों के बारे में पूछताछ की। परिवार में कहां कहां से इनकम होती थी, इसके बारे में भी पूछताछ की गई। टीम के एक अफसर ने बच्चों से पूछा कि घर में टनल कहां है। टीम ने अतीक के घर के एक एक कमरे की अच्छे से तलाशी ली। गद्दों और सोफों को भी देखा गया। जितनी भी आलमारियां, बक्से और तिजोरी थे, सभी को खंगाला गया। वहां से भी मिलता, सभी के बारे में पूछताछ की जाती। पूछताछ के दौरान अतीक की पत्नी ने माइग्रेन होने की बात कहते हुए डाक्टर के पास जाने की मांग की। हालांकि सीबीआई टीम ने उन्हें कहीं जाने नहीं दिया। अतीक के घर के न सिर्फ चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई बल्कि नौकरों के कमरे भी खंगाले गए। दिन भर की तलाशी के दौरान आठ लाख रुपये, तीन रजिस्टर जिसमें लाखों के ट्रांजेक्शन के आंकड़े थे, नौ चेकबुक और सभी गाड़ियों के कागजात भी टीम को मिले हैं।
विज्ञापन

5 of 9
ateeq ahamad - फोटो : प्रयागराज
अतीक और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर सीबीआई छापे पर एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक आरोपी जकी अहमद को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके घर से नकदी और तमाम दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। टीम को जिला पुलिस ने पूरी सुरक्षा मुहैया कराई थी। पीएसी, आरएएफ और कई थानों की फोर्स दिन भर लगी रही। उन्होंने बताया कि छापे के बारे में पूरी जानकारी सीबीआई के अफसर देंगे। 
विज्ञापन

6 of 9
ateeq ahamad - फोटो : प्रयागराज
सीबीआई की टीम मंगलवार की रात को ही पहुंच गई थी। एसएसपी और एसपी सिटी समेत सिर्फ उच्चाधिकारियों को भी टीम के आने की जानकारी दी गई थी। फोर्स को सुबह कॉल किया गया। पीएसी और आरएएफ के अधिकारियों को रात में ही फोर्स भेजने को कह दिया गया था। हालांकि यह नहीं बताया गया था कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है। 
विज्ञापन

7 of 9
ateeq ahamad - फोटो : प्रयागराज
मंगलवार को देवरिया में कई जगह सीबीआई टीम ने छापेमारी की थी। इसके बाद से ही तय था कि सीबीआई यहां पर भी अतीक के ठिकानों पर छापेमारी करेगी। मंगलवार को इस बारे में अतीक के वकीलों ने घर वालों को बताया था कि सीबीआई टीम कभी भी यहां आ सकती है। सीबीआई टीम मंगलवार की रात यहां पहुंची तो टीम के एसपी ने एसएसपी अतुल शर्मा और एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव से मुलाकात की। अतीक के घर और दफ्तर के आस पास बड़ी संख्या में उसके समर्थकों के होने की आशंका थी। इस कारण रैपिड एक्शन फोर्स और पीएसी को रात में ही काल कर लिया गया था। टीमें सुबह पांच बजे पुलिस लाइन पहुंच गई थीं। इसके बाद शहर से तमाम थानों की फोर्स को बुलाया गया। सारी फोर्स इकट्ठा हो गई। रणनीति यह बनाई गई कि चारों ओर से घर को घेर लिया जाएगा। छापेमारी शुरू होने के बाद न तो किसी को अंदर घुसने दिया जाएगा और न ही किसी को बाहर निकलने दिया जाएगा। इसी रणनीति पर अतीक, जकी अहमद और फारुख के घरों के चारों ओर फोर्स तैनात कर दी गई थी। 

8 of 9
ateeq ahamad - फोटो : प्रयागराज
सीबीआई टीम ने घर वालों से फरार अशरफ के बारे में पूछताछ की। दरअसल अशरफ भाजपा सरकार बनने के बाद से ही फरार है। इसके साथ ही मोहित जायसवाल हत्याकांड में नामजद अतीक के बेटे उमर के बारे में पूछा गया। घर वालों ने बताया कि उमर ने एमिटी विश्वविद्यालय में दाखिला लिया है। वह वहीं गया है। अशरफ कहां है, इस पर घर वालों ने अनभिज्ञता जताई। उनका कहना था कि अशरफ ने सालों से उनसे संपर्क नहीं किया। अशरफ की पत्नी से भी उसके बारे में पूछताछ की गई। सीबीआई टीम ने घर के सभी सदस्यों के मोबाइल काल डीटेल्स और सोशल मीडिया भी खंगाला। तमाम नंबरों को नोट किया गया। उन नंबरों के बारे में घर के सदस्यों से अलग अलग पूछताछ की गई। 
विज्ञापन

9 of 9
ateeq ahamad - फोटो : प्रयागराज
सीबीआई टीम अतीक के पीए फारुख के घर जा रही थी। उसकी गली के सामने ताजिया कमेटी के रेहान खान का भी घर है। सीबीआई टीम गलती से रेहान के घर पहुंच गई थी। हालांकि जैसे ही जानकारी हुई, टीम वहां से फारुख के घर चली गई। रेहान अक्सर अतीक और उसके बच्चे की होर्डिंग लगाकर चर्चा में बने रहते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें