फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मानवाधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट, बेटे ने लगाया है करंट लगाकर हत्या करने का आरोप

Wed, 04 Sep 2024 06:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मृतक बुजुर्ग के अधिवक्ता बेटे चेतन शांडिल्य ने इस मामले में हत्या की तहरीर दी है। उनका आरोप है कि पिता के साथ तीन करोड़ रुपयों की हेराफेरी की गई और ऐसा करने वालों ने ही करंट लगाकर उनकी हत्या कर दी। 29 अगस्त को उन्होंने राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
मानवाधिकार आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में गोपाल शांडिल्य (80) की होटल में करंट लगने से मौत के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने पुलिस आयुक्त से रिपोर्ट मांगी है। निर्देशित किया है कि मामले में आवश्यक जांच कराकर आठ नवंबर तक रिपोर्ट प्रेषित करें।

विज्ञापन


मृतक बुजुर्ग के अधिवक्ता बेटे चेतन शांडिल्य ने इस मामले में हत्या की तहरीर दी है। उनका आरोप है कि पिता के साथ तीन करोड़ रुपयों की हेराफेरी की गई और ऐसा करने वालों ने ही करंट लगाकर उनकी हत्या कर दी। 29 अगस्त को उन्होंने राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई।

उनका कहना है कि दो सितंबर को आयोग ने इस मामले में संज्ञान लेकर पुलिस कमिश्नर प्रयागराज को नोटिस जारी किया है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की प्रकृति को देखते हुए आयोग ने निर्देश दिया है कि पुलिस आयुक्त इस मामले में आवश्यक जांच कराएं और रिपोर्ट आठ नवंबर तक आयोग को भेजें। आयोग में इस मामले की अगली सुनवाई 11 नवंबर को तय की गई है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला

बेटे चेतन का आरोप है कि 24 अगस्त को उनके मोबाइल फोन पर शाम 5:14 मिनट पर प्रकाश जायसवाल का फोन आया। 17 सेकेंड की काॅल में उसने यह बताया कि पिताजी की मृत्यु हो गई है। वह होटल पहुंचे और तीसरे तल पर जाकर देखा तो कमरा बंद था। जिस पर बाहर से ताला लटका हुआ था। दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर पुलिस दाखिल हुई तो पिताजी फर्श पर मृत पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें