हथिगवां थाना क्षेत्र के सैफाबाद निवासी मुम्ताज अहमद ने गांव के किनारे कपड़े की चिंदी कतरन से रुई बनाने का कारखाना लगा रखा है। विगत कई दिन से वह कारखाने में ताला जड़कर महाराष्ट्र किसी काम से गए हैं।
श्रृंगवेरपुर धाम क्षेत्र के सैफाबाद गांव स्थित रुई के कारखाने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने बुझाने का प्रयास किया, नाकाम होने पर फायरब्रिगेड की मद्द से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
हथिगवां थाना क्षेत्र के सैफाबाद निवासी मुम्ताज अहमद ने गांव के किनारे कपड़े की चिंदी कतरन से रुई बनाने का कारखाना लगा रखा है। विगत कई दिन से वह कारखाने में ताला जड़कर महाराष्ट्र किसी काम से गए हैं। बुधवार शाम करीब सात बजे शार्ट सर्किट से कारखाने में आग लग गई। धुआं उठता देख ग्रामीण आग बुझाने दौड़ पड़े, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
लोगों के अथक प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायरब्रिगेड को सूचना दिया। जानकारी होने पर कुंडा से फायरब्रिगेड की दो गाड़ियां आ गई। करीब तीन घंटे के बाद आग बुझाई जा सकी। इस दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल रहा।