औद्योगिक थाना के भरौहा गांव में रात करीब 9:30 बजे 132 केवी क्षमता का हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया। इस घटना के पीछे बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। कहा जा रहा है कि एचटी लाइन का तार पहले से ही जर्जर था, लेकिन उसे समय रहते नहीं बदला जा सका।
132 केवी क्षमता की एचटी लाइन का तार बृहस्पतिवार की रात टूटने से नैनी औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के इलाकों की बिजली गुल हो गई। तार गिरने के दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग करंट की चपेट में आए हैं। जबकि, कई घरों में विद्युत उपकरण खराब हो गए। देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
औद्योगिक थाना के भरौहा गांव में रात करीब 9:30 बजे 132 केवी क्षमता का हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया। इस घटना के पीछे बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। कहा जा रहा है कि एचटी लाइन का तार पहले से ही जर्जर था, लेकिन उसे समय रहते नहीं बदला जा सका। अंतत: एचटी लाइन का तार टूटकर घनी आबादी वाले इलाके में गिर गया। तार जयकरन भारतीय और कुंजलाल भारतीय के खपरैल पर गिरा। इस दौरान बिजली का करंट दौड़ने से दो दर्जन से अधिक घरों में टीवी, कूलर और फ्रिट के फ्यूज उड़ने के साथ ही इनवर्टर की बैट्री भी ब्रस्ट हो गई।
इसके अलावा जयकरण की पत्नी चिंता, कुंजलाल के बेटे चंदन व आशा देवी को करंटके झटके लगे हैं। तार टूटने से नैनी उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एक्सईएन लक्ष्मीशंकर ने बताया कि जिस समय तार टूटा उस समय वह उपकेंद्र पर ही मौजूद थे। इससे पूरे इलाके की बत्ती गुल हो गई। देर रात तक आपूर्ति बहाल कराने के लिए मशक्कत की जा रही थी। लोगों ने बताया कि दो दिन पहले बिजली विभाग के अधिकारी वहां हाईटेंशन तार की जांच करने आए थे।