फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : प्रतिमा विसर्जन देखने जा रहे अस्पताल संचालक की हादसे में मौत

Sat, 16 Oct 2021 08:44 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

जीटी जवाहर चौराहे के पास प्रतिमा विसर्जन देखने जा रह केसवानी हॉस्पिटल के मालिक चंदर केसवानी की शुक्रवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रात में नौ बजे के करीब स्कूटी से प्रतिमा विसर्जन देखने जा रहे थे। उसी समय डंपर की चपेट में आ गए। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


अलोपीबाग के रहने वाले चंदर केसवानी (60), केसवानी हास्पिटल के मालिक थे। उनके बेटे डॉ. मुकेश केसवानी हास्पिटल का संचालन करते हैं। चंदर शुक्रवार की रात स्कूटी लेकर घर से निकले। उन्होंने घर वालों को बताया था कि वह प्रतिमा विसर्जन देखने जा रहे हैं। वह जैसे ही स्कूटी लेकर जीटी जवाहर चौराहे से परेड की ओर बढ़े, डंपर की चपेट में आ गए। वह स्कूटी समेट डंपर के पहियों में फंस गए। डंपर काफी दूर तक उन्हें घसीटता गया।

पता चलने पर ड्राइवर डंपर छोड़कर भाग निकला। उधर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। क्रेन बुलवाकर डंपर को उठाया गया, इसके बाद चंदर को बाहर निकाला। उनकी हालत बेहद गंभीर थी। स्कूटी के भी टुकड़े टुकड़े हो गए थे। पुलिस चंदर को लेकर एसआरएन हास्पिटल पहुंची लेकिन उनकी मौत हो गई थी। सूचना पर घर वाले भी पहुंच गए थे। इंस्पेक्टर कीडगंज ने बताया कि डंपर के ड्राइवर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गाड़ी सीज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें