फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पांच किमी वॉक रेस की विजेता रेशमा को गृहमंत्री ने किया सम्मानित

Sat, 19 Jul 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। 27 जून से सात जुलाई तक अमेरिका के अलाबामा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में पांच किमी वॉक रेस में रेशमा पटेल समेत अन्य विजेता खिलाड़ियों को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पुलिस मुख्यालय में 3,86,75000 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। शनिवार को लखनऊ में रेशमा को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


सोरांव के तिली का पूरा निवासी रेशमा और उनकी बहन रोजी पटेल देश में फ्लाइंग सिस्टर्स के नाम से मशहूर हैं। वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में 41 मिनट में दौड़ पूरी कर इतिहास रचा था। साथ ही पोल वॉल्ट में कांस्य पदक जीतकर मान बढ़ाया था।
मां निर्मला देवी ने बताया कि बेटी ने पदक जीतकर जिले का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। दिल्ली में सम्मान पाकर पूरे गांव का नाम रोशन किया है। भाई अंतरराष्ट्रीय एथलीट धावक इंद्रजीत पटेल ने कहा, आगामी प्रतियोगिताओं में भी वह स्वर्ण पदक जीतेगी। वहीं, रेशमा ने फोन पर बताया कि यह सम्मान मेरे भाई और परिवार को जाता है। उनकी वजह से ही इतने बड़े मंच पर खड़ी हूं।
विज्ञापन

अंडर-20 का नेशनल रिकॉर्ड है रेशमा के नाम
रेशमा ने अंडर-16 में तीन किमी के नेशनल रिकॉर्ड की बराबरी की थी। वहीं, अंडर-18 में पांच किमी व अंडर-20 में 10 किमी का भी नेशनल रिकॉर्ड रेशमा के नाम है। रेशमा ने इंटरनेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप रांची में गोल्ड मेडल, नॉर्थजोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, पंजाब में नेशनल फेडरेशन कप में सिल्वर मेडल जीता था। अंडर-18 में पांच किमी में एशिया में उनकी नंबर एक रैंकिंग थी। महज 17 साल की उम्र में ही अंडर-23 में रेशमा ने गोल्ड मेडल जीता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें