प्रयागराज। रेलवे पुलिस की क्राइम विंग ने ऑपरेशन सतर्क के तहत छिवकी स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर तीन से शुक्रवार को शराब तस्करी में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी बिहार के पटना निवासी चंदन कुमार, प्रवीन कुमार, संकित कुमार और भूलेंकन कुमार के पास से पुलिस ने शराब बरामद किया है। इनमें 65 नग ब्लेंडर प्राइड, 36 नग रॉयल स्टेज और 79 नग आफ्टर डार्क ब्लू शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कम दामों पर यहां से शराब ले जाकर वह बिहार में महंगे दामों में बेचते थे।