फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरियों पर छाया होली का उल्लास 

Mon, 28 Mar 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
होली का उल्लास शहरियों पर पांचवें दिन भी छाया रहा। शहर के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से रविवार को जगह-जगह होली मिलन समारोह आयोजित हुए। जिसमें लोगों ने एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाया और गले मिले। इस दौरान कवि सम्मेलन एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी हुईं। 
विज्ञापन

भारत सांस्कृतिक परिषद की ओर से अलोपीबाग स्थित बैकुंठधाम आश्रम में हुए होली मिलन समारोह में श्याम नारायण पांडेय, भजन गायक रत्नेश दुबे ने एक से बढ़कर एक होली गीत सुनाए। अध्यक्ष दुर्गेश दुबे ने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में संस्थापक फूलचंद्र दुबे, आश्रम के व्यवस्थापक संत लाल बाबा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। 

कुशवाहा बंधु की ओर से होली मिलन समारोह हिम्मतगंज में हुआ। दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ मुख्य अतिथि सांसद केशव प्रसाद मौर्य के साथ उपस्थित लोगों ने फूलों की होली खेली। वार्षिक रिपोर्ट पंचशील का विमोचन हरी सब्जी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा ने किया। संस्थापक संरक्षक रमेशचंद्र कुशवाहा ने बच्चों को उपहार बांटे। प्रियतम सिंह कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन


शिवकुटी स्थित शिव कचहरी मंदिर में आयोजित होली मिलन समारोह में गीत संगीत के बीच फूलों की होली महापौर अभिलाषा गुप्ता के साथ स्थानीय महिलाओं ने खेली। फागुनी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति के बीच एक दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी गई। इस अवसर पर शिवकुटी एसओ राम आशीष उपाध्याय, कृष्ण मुरारी राजकुमारी पांडेय, मीना सिंह, सुशीला राय आदि उपस्थित रहे। 

सार्वजनिक व निजी प्रतिष्ठान सेवा निवृत्त जनकल्याण समिति का होली मिलन समारोह शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में अध्यक्ष सत्यप्रकाश जायसवाल की देखरेख में हुआ। अध्यक्षता फूलचंद्र दुबे, संचालन सुधाकर पांडेय ने किया। शलभ संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोक गायिका संध्या निगम को ज्ञानेंद्र नाथ वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। 
अल्लापुर बाघंबरी क्षेत्र श्री रामलीला कमेटी की ओर से होली मिलन समारोह में उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों ने होली, फागुन, भोजपुरी गीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कुंज बिहारी मिश्र, महामंत्री सुधीर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

 अखिल भारतीय सरदार पटेल सेवा संस्थान, पूर्वीय- कल्याणी- कल्याण समिति,  संकल्प परिवार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, श्रीलक्ष्मी नारायण विद्यामंदिर , सर्व वैश्य एकता समिति, प्रयाग महिला कल्याण मंडल, मानस दर्शन समिति की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें