Prayagraj News पेफी के महासचिव पीयूष जैन (दाए), संयुक्त सचिव शरद शर्मा (बाए) इंद्रनील घोष (बीच में) को प्रमाण पत्र देते हुए।
- फोटो : prayagraj
इंद्रनील ने राष्ट्रीय स्पोर्ट्स सम्मेलन में किया पेपर प्रस्तुति एवं प्रतिभाग
नॉर्दन फुटबॉल अकादमी प्रयागराज के हेड फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने छठे राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा एवं स्पोर्ट्स साइंस सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए पेपर प्रस्तुत किया। इंद्रनील ने "एम्पोवेरिंग द स्पोर्ट्स एक्सीलेंस एट यूनिवर्सिटी लेवल" के ऊपर अपना पेपर प्रस्तुत करते हुए अपने विचार रखे I
राष्ट्रीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि 2012 लंदन ओलंपिक मेडल विजेता एवं पद्मश्री अवार्ड विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त रहे। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन आफ इंडिया (पेफी) इंडिया के महासचिव पीयूष जैन एवं संयुक्त सचिव शरद शर्मा ने फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को प्रमाण पत्र दिया। 15 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित इस सम्मेलन में देश भर से करीब 600 प्रशिक्षक एवं शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया था।