फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी प्लेयर गुरजीत कौर और निशा वारसी का प्रयागराज एनसीआर रेलवे में किया गया सम्मान

Fri, 20 Aug 2021 10:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जीएम ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर गुरजीत और निशा ने न सिर्फ देश का नाम रोशन किया बल्कि रेलवे का भी सम्मान बढ़ाया। उन्होंने गुरजीत और निशा को स्मृति चिन्ह भी दिए।
विज्ञापन
Prayagraj News : टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर और निशा वारसी का प्रयागराज स्थित एनसीआर रेलवे मुख्यालय में स्वागत किया गया। - फोटो : Prayagraj News : टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर और निशा वारसी का प्रयागराज स्थित एनसीआर रेलवे मुख्यालय में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉकी महिला प्लेयर गुरजीत कौर और निशा वारसी का उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में शुक्रवार को जोरदार स्वागत किया गया। यहां मुख्यालय में एनसीआर के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने दोनों महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्यालय में दोनों महिला खिलाड़ियों के सम्मान में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।

विज्ञापन
Trending Videos

Prayagraj News : टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर और निशा वारसी का प्रयागराज स्थित एनसीआर रेलवे मुख्यालय में स्वागत किया गया। - फोटो : प्रयागराज
जीएम ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर गुरजीत और निशा ने न सिर्फ देश का नाम रोशन किया बल्कि रेलवे का भी सम्मान बढ़ाया। उन्होंने गुरजीत और निशा को स्मृति चिन्ह भी दिए। इस दौरान मीडिया से भी बातचीत में निशा ने कहा कि वह मुस्लिम समुदाय से हैं। कभी कभार देखने को मिलता है कि हमारे समुदाय की लड़कियों को आगे बढ़ने में काफी दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन

Prayagraj News : टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर और निशा वारसी का प्रयागराज स्थित एनसीआर रेलवे मुख्यालय में स्वागत किया गया। - फोटो : प्रयागराज
थोड़ी बहुत परेशानी मुझे भी आई लेकिन बाद में सब सही हो गया। उधर गुरजीत ने कहा कि अभी और अच्छा करने की जरूरत है। गुरजीत ने कहा कि पुरुषों की के साथ महिला हॉकी ने अपना टोक्यो ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के बाद अब देश में महिला हॉकी की तरफ लड़कियों का रुझान और बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें