फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अनदेखी से सूखने की कगार पर पहुंची ऐतिहासिक धरोहर

Wed, 07 Oct 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर।तेजपुर के पक्के तालाब में कम हुआ पानी, सूखे घाट। संवाद - फोटो : Department
विज्ञापन
बहरिया के तेजपुर में स्थित 140 वर्ष पुराना पक्का तालाब पानी की कमी से सूखने की कगार पर है। ग्रामीणों ने इसके नियमित जलभराव और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की है।
विज्ञापन

समाजसेवी बच्चा सेठ गुप्ता ने करीब 140 वर्ष पहले जल संरक्षण के लिए इसे बनवाया था। इसमें पक्के घाट और एक शिव मंदिर भी है। वर्ष 2023 में इसका सुंदरीकरण हुआ और श्रीराम की मूर्ति भी स्थापित की गई। ग्रामीणों के अनुसार, तालाब का जलस्रोत पाताल से जुड़ा है, जिससे पानी नहीं टिकता। तालाब में पानी आने का मुख्य स्रोत नहर है, जिसकी सफाई के कारण जलापूर्ति बंद है। ग्राम विकास अधिकारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि नहर में पानी छोड़े जाने के बाद तालाब फिर भर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें