फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मंसूराबाद-रानीगंज मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया, हादसे का खतरा

Wed, 07 Oct 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूराबाद-रानीगंज मार्ग पर मेण्डारा रजबहा की क्षतिग्रस्त पुलिया इन दिनों हादसे को दावत दे रही है। पुलिया की हालत बहुत जर्जर है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। संबंधित विभाग ने अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई है। यह मार्ग मंसूराबाद, रानीगंज, बरईपुर, रामनगर और कचहना सहित कई गांवों के लोगों का प्रमुख रास्ता है। प्रतिदिन हजारों ग्रामीण और श्रृंग्वेरपुर धाम के श्रद्धालु इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। मुहीउद्दीनपुर निवासी एडवोकेट अदनान अहमद सहित ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराया, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनुज यादव ने बताया कि पुलिया की मरम्मत का दायित्व सिंचाई विभाग के पास है। ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें