फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा जानवरों से फसलों के नुकसान पर जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने कहा राज्य व्यापी समस्या, सरकार बताए क्या उठाए कदम
विज्ञापन

प्रयागराज। छुट्टा जानवरों से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान और दुघर्टनाओं को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। याचिका बुंदेलखंड क्षेत्र को लेकर दाखिल की गई है। कोर्ट ने याचिका की सुनवाई के दौरान कहा कि यह एक राज्यव्यापी समस्या है। सरकार छुट्टा जानवरों के लिए क्या प्रबंध कर रही है इस पर आठ नवंबर तक जवाब दाखिल करे। यह आदेश न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल तथा न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने बुंदेलखंड किसान यूनियन के अध्यक्ष विमल शर्मा की याचिका पर दिया है।
विज्ञापन

याची के अधिवक्ता जितेंद्र मिश्र का कहना है कि बुंदेलखंड क्षेत्र में एक लाख जानवर सड़कों पर हैं, जिनकी वजह से वाहन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। गांवों में स्थिति और गंभीर है छुट्टा जानवर किसानों की फसलें नष्ट कर दे रहे हैं। किसान दलहनी फसल नहीं उगा पा रहे हैं। सरकारी वकील ने भी इसे प्रदेश व्यापी समस्या स्वीकार किया और कहा कि सरकार उचित कदम उठा रही है। कोर्ट ने उठाए गए कदमों की जानकारी के साथ सरकार से हलफनामा मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें