फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तेज रफ्तार ने छीन लीं चार जिंदगी

Tue, 15 Sep 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर रफ्तार ने जिले में चार जिंदगी छीन लीं। औद्योगिक क्षेत्र थाना के मिर्जापुर राजमार्ग पर डंपर की चपेट में आने से दो साल के मासूम और महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

उतरांव के खोदायपुर नेशनल हाईवे पर पिकअप का टायर बदलते समय ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हो गए।
सोमवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र थाना के मिर्जापुर राजमार्ग पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से दो साल के खतरू और उसकी मां माया देवी (26) पत्नी परवचन गौड़ उर्फ बचनू की मौत हो गई। माया देवी अपने बेटे को गोद में लेकर पानी का डिब्बा सिर पर रखकर सड़क पार कर रही थी। हादसे में शवों के चीथड़े सड़क पर फैल गए।
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार मध्यप्रदेश के रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलोही कला पोस्ट हनुमना गांव का निवासी था। 10 से अधिक ऐसे परिवार रिंग रोड स्थित काली मंदिर के पास झोपड़ी बनाकर रहते हैं। माया देवी का परिवार पिछले चार साल से सरस्वती हाईटेक सिटी के पास झोपड़पट्टी में रहकर मजदूरी कर रहा था। लवायन गंगा घाट पर मां और बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

तीज पर्व पर गांव जाने वाली थी माया
माया देवी व उसके दो साल के मासूम की मौत की सूचना पर परिवार के लोग प्रयागराज पहुंचे। परिवार की उर्मिला ने बताया कि माया तीज पर्व मनाने के लिए सोमवार को गांव आने वाली थी। दोपहर में उसकी मौत की खबर आई।

नेशनल हाईवे पर लाइन होती तो बच सकती थी दो जान
गाजीपुर से भैंस लादकर प्रतापगढ़ जा रही एक पिकअप का खोदायपुर नेशनल हाईवे पर टायर पंक्चर हो गया था। पिकअप चालक समेत छह लोग सड़क किनारे वाहन का टायर बदल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में पिकअप चालक सुल्तानपुर के बजेठी गांव निवासी वीरेंद्र लाल (25) और प्रतापगढ़ के जिरियामऊ नन्हू् वर्मा (55) की माैके पर ही माैत हो गई। वहीं, जिरियामऊ के त्रिभुवन वर्मा (50), नन्हे वर्मा (60) और विनोद यादव घायल हो गए। वीरेंद्र लाल चार भाइयों में सबसे छोटे थे। बेटे की माैत पर मां गुलाबा देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। नन्हू वर्मा खेती-किसानी करते थे। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। मृतक नन्हू वर्मा के भतीजे शुभम ने उतरांव पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शुभम की तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उतरांव पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक उतरांव राकेश कुमार वर्मा
ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बताते हैं कि घटनास्थल पर अंधेरा था। यदि बिजली होती तो दो लोगों की जान बच सकती थी। नेशनल हाईवे मैनेजर प्रदीप कुमार ने बताया कि लाइन की व्यवस्था उनकी जिम्मेदारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें