फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : दोबारा गवाही के लिए दाखिल याचिका खारिज

Thu, 20 Jan 2022 11:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मामला देवरिया जिले के लार थाने का है। विनोद सिंह की ओर से 25 अगस्त 2015 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई बलिंदर सिंह किसी काम से बाजार गया था। वापसी के दौरान धमौली तिराहे पर सुभाष सिंह व दो अन्य ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने देवरिया जिला अदालत में लंबित मुकदमे में गवाहों को दोबारा गवाही (प्रतिपरिक्षा) के लिए बुलाए जाने के लिए दाखिल याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा है कि मामले में निचली अदालत की ओर से की गई कार्रवाई सही है और गवाहों को दोबारा बलाए जाने की जरूरत नहीं है। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार पचौरी ने भीम सिंह की याचिका को खारिज करते हुए दिया है।

विज्ञापन



मामला देवरिया जिले के लार थाने का है। विनोद सिंह की ओर से 25 अगस्त 2015 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई बलिंदर सिंह किसी काम से बाजार गया था। वापसी के दौरान धमौली तिराहे पर सुभाष सिंह व दो अन्य ने उसे गोली मार दी।


मामले में निचली अदालत में मामला विचाराधीन है। गवाही हो चुकी है। याची की ओर से निचली अदालत में गवाहों को प्रतिपरिक्षा के लिए दोबारा बुलाए जाने की अर्जी दाखिल की गई थी। इसे निचली अदालत ने खारिज कर दिया। याची निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को सही ठहराते हुए याचिका खारिज कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें