फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्र के आवेदन फार्म में त्रुटि सुधार का हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Thu, 10 Sep 2020 06:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 69000 सहायक अध्यापक भर्ती 2019 में शामिल शिक्षामित्र को उसके आवेदन फॉर्म में की गई मामूली त्रुटि सुधारने का अवसर देने का आदेश दिया है । कोर्ट ने कहा है कि याची अपना प्रत्यावेदन संबंधित प्राधिकारी को दे और प्राधिकारी उस पर नियमानुसार आदेश पारित करें। कामेंद्र सिंह की याचिका पर यह आदेश न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने दिया। 
विज्ञापन


याची के अधिवक्ता अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी का कहना था कि याची आवेदन फार्म में अपने शिक्षामित्र के अनुभव वाला कॉलम भरना भूल गया है।  इस संबंध में उसने बेसिक शिक्षा विभाग को  प्रत्यावेदन देकर त्रुटि सुधार का अनुरोध किया था। मगर उस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया।

अधिवक्ता का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट ने मामूली त्रुटियों को सुधारने का मौका देने का आदेश दिया है। इसलिए याची को भी सुधार का मौका दिया जाए। कोर्ट ने याची को दो सप्ताह के भीतर अपना प्रत्यावेदन बेसिक शिक्षा विभाग को देने का निर्देश दिया है और बेसिक शिक्षा विभाग को चार सप्ताह में याचिका प्रत्यावेदन पर निर्णय लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें