हाईकोर्ट के अर्दली (जमादार) का क्यूआर कोड स्कैनर के साथ वायरल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद हाईकोर्ट कैंपस में वर्दी पर पेटीएम का वॉलेट लगाकर वकीलों से बख्शीश लेने वाले कोर्ट जमादार (अर्दली) राजेंद्र कुमार-प्रथम को महानिबंधक ने निलंबित कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश ने वायरल फोटो को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस पर हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग ने निलंबित कर दिया।
राजेंद्र कुमार-प्रथम न्यायमूर्ति अजीत सिंह का अर्दली है। न्यायमूर्ति अजीत सिंह ने इस तरह बख्शीश लेने की सूचना मिलने पर मुख्य न्यायाधीश को 29 नवंबर 2022 को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी थी। सोशल मीडिया पर पेटीएम के वॉलेट के जरिये बख्शीश लेने का वीडियो भी वायरल हुआ था। न्यायमूर्ति के पत्र का संज्ञान लेते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कार्रवाई का आदेश दिया।