फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : पुलिस भर्ती में ओवर ऐज अभ्यर्थियों को मौका देने पर सुनवाई आठ नवंबर को

Mon, 01 Nov 2021 08:53 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज

सार

याचिकाओं में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अंडरटेकिंग ( बयान) दिया था कि वह प्रत्येक वर्ष पुलिस विभाग में भर्ती जारी रखेगी।
विज्ञापन
अदालत - फोटो : file
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में दरोगा व अन्य पुलिस की भर्ती में आयु में छूट दिए जाने की मांग को लेकर दाखिल दर्जनों याचिकाओं पर आठ नवंबर 2021 को सुनवाई  करने का निर्देश दिया है। आयु में छूट दिए जाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में दर्जनों याचिकाएं दाखिल की गई हैं। इनमें से कुछ में एकल जज के आदेश के खिलाफ विशेष अपील भी दाखिल है। कुछ मामले में एकल जज ने आयु में छूट दिए जाने की मांग को अस्वीकार कर दिया है।
विज्ञापन


याचिकाओं पर मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल व न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।  याचिकाओं में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अंडरटेकिंग ( बयान) दिया था कि वह प्रत्येक वर्ष पुलिस विभाग में भर्ती जारी रखेगी।

कहा गया है कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिए अपने बयान से वादा खिलाफी की है और कई साल से पुलिस विभाग में भर्ती नहीं हुई है। याचिकाओं में कहा गया है कि यदि प्रत्येक वर्ष भर्ती होती तो याचीगण ओवरएज न होते। चूंकि सरकार ने भर्ती नहीं निकाली है, इस कारण वे आयु में  छूट पाने के हकदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें