फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : मुख्तार की जमानत पर सुनवाई टली, स्कूल प्रबंधक की जमानत अर्जी मंजूर

Fri, 29 Apr 2022 10:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बैजनाथ के मामले में न्यायमूर्ति विवेक वर्मा की पीठ के समक्ष सुनवाई हुई। याची के अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने तर्क दिया कि याची तीन बार ग्राम प्रधान रहा है। उसने तीन स्कूल स्थापित किए हैं। तीनों स्कूलों की भूमि राजस्व रिकॉड में दर्ज है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक निधि के गबन के मामले में दर्ज एफआईआर में शुक्रवार को मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की जमानत अर्जी के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में जहां बहस नहीं हो सकी वहीं इसी मामले में सह आरोपी और स्कूल प्रबंधक बैजनाथ यादव को जमानत मिल गई है। दोनों मामलों में अलग-अलग पीठें सुनवाई कर रहीं थीं।

विज्ञापन



बैजनाथ के मामले में न्यायमूर्ति विवेक वर्मा की पीठ के समक्ष सुनवाई हुई। याची के अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने तर्क दिया कि याची तीन बार ग्राम प्रधान रहा है। उसने तीन स्कूल स्थापित किए हैं। तीनों स्कूलों की भूमि राजस्व रिकॉड में दर्ज है। याची ने अपने स्कूल को और विकसित के भवन को विकसित करने के लिए स्थानीय विधायक से सहयोग मांगा था। विधायक निधि से उसे सत्र 2013-15 के बीच तीन किश्तों में एक निश्चित रकम का भुगतान किया गया। विधायक से उसका कोई संबंध नहीं था।


इसी मामले में एक दूसरे सह अभियुक्त को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। याची को अगर जमानत पर छोड़ दिया जाता है तो वह इसका दुरुपयोग नहीं करेगा। याची 11 फरवरी से जेल में है। हालांकि, सरकारी अधिवक्ता ने जमानत अर्जी का विरोध किया। उधर, मऊ विधायक अंसारी के मामले में दोनों पक्षों की ओर से रजिस्ट्री के जरिए दाखिल जवाबी हलफनामे कोर्ट के समक्ष नहीं पहुंचने पर सुनवाई को टाल दिया गया। कोर्ट ने हलफनामे को ट्रेस करने का निर्देश देते हुए मामले की सुनवाई के लिए 15 मई की तिथि निर्धारित कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें