इलाज में लापरवाही के कारण हुई विवाहिता के मृत्यु के मामले में अदालत ने तीन डॉक्टरों के विरुद्ध वारंट जारी करने का आदेश दिया है। स्पेशल सीजेएम ने राज्य बनाम डॉ. विजय केसरवानी आदि के मुकदमे में पीड़ित शैलेश कुमार के अधिवक्ता के तर्कों को सुनकर आरोपित डॉक्टरों के विरुद्ध वारंट जारी करने का आदेश दिया।
अदालत ने कहा कि आरोपित गैर हाजिर है इसलिए इनके विरुद्ध वारंट जारी किया जाए। कर्नलगंज थाने में शैलेश कुमार ने पांच मई 2019 को मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी पत्नी की इलाज में लापरवाही के कारण मृत्यु हो गई। पुलिस ने विवेचना के पश्चात डॉ. विजय केसरवानी, रिचा कक्कड. एवं शिवम वार्ष्णेय के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया है। संवाद