फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीष्म अवकाश में सुनवाई को पीठें घोषित 

Thu, 25 Jun 2020 12:34 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
allahabad high court
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने ग्रीष्मावकाश के दौरान अतिआवश्यक मुकदमों की सुनवाई की व्यवस्था की है। 27 जून से तीन जुलाई तक  ग्रीष्म अवकाश रहेगा। इस दौरान तीन पीठें बैठेंगी। न्यायमूर्ति एमके गुप्ता तथा न्यायमूर्ति वाईके श्रीवास्तव की खंडपीठ सिविल व आपराधिक मामले सुनेगी।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति वीके बिड़ला की एकल पीठ आपराधिक मामले एवं न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र की एकलपीठ सिविल मामले सुनेगी। इससे पूर्व हाईकोर्ट ने ग्रीष्म अवकाश के दौरान विशेष पीठों का गठन नहीं करने का निर्णय लिया था। इसे अब संशोधित कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें