फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : जिम्मेदारी से मुंह फेरकर कर्मचारियों के कथन से चल रही हाईकोर्ट बार, पूर्व महासचिव ने लगाए आरोप

Fri, 24 Nov 2023 03:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रैक्टिसनर हाल में आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बार के अकर्मण्यता और उदासीन रवैया अपनाने पर रोष व्यक्त किया। कहा कि बार अपनी जिम्मेदारी से मुंह फेरकर कर्मचारियों के कथन से संचालित हो रही है। इसमें अधिवक्ताओं को  परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन
बैठक में मौजूद इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव सत्यधीर सिंह जादौन की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारणी पर गंभीर आरोप लगाएं हैं। क्रिमिनल लॉ प्रैक्टिसनर हाल में आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बार के अकर्मण्यता और उदासीन रवैया अपनाने पर रोष व्यक्त किया। कहा कि बार अपनी जिम्मेदारी से मुंह फेरकर कर्मचारियों के कथन से संचालित हो रही है। इसमें अधिवक्ताओं को  परेशानी हो रही है। 

विज्ञापन


बैठक में अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल के आदेश के अनुपालन में समस्त बार एसोसिएशन को सीओपी के फॉर्म 30 नवंबर तक भर कर बार एसोसिएशन के माध्यम से 250 रुपये के साथ अग्रसारित कर बार काउंसिल में जमा करना है, लेकिन बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं को सुविधा प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है। वह दायित्वों के निर्वहन में अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करना अधिवक्ताओं के अधिकारों का पूर्ण रूप से हनन है।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं के कहने पर पूर्व महासचिव सत्यधीर जादौन ने व्यक्तिगत बार एसोसिएशन के समस्त कार्यकारिणी से बार ऑफिस में यह प्रस्ताव रखा, लेकिन कार्यकारिणी द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा जानकारी लेकर बताया गया कि कर्मचारीगण कह रहे हैं कि किसी का फॉर्म अपूर्ण रहा तो वह जिम्मेदारी कौन लेगा। यह कथन जिम्मेदार व्यक्तियों से अपेक्षित नही है। इन बातों से ऐसा प्रतीत होता है बार अपनी जिम्मेदारी से मुंह फेरकर कर्मचारियों के कथन से संचालित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी बार एसोसिएशन द्वारा ही सीओपी फॉर्म अग्रसारित कर बार काउंसिल भेजे गए थे और आज भी समस्त जिला बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के फॉर्म अपने बार के माध्यम से भेज रही है। न्यायिक कार्य करते हुए अधिवक्ता बार काउंसिल जाकर समय नहीं दे सकता है। इसलिए बार एसोसिएशन को सीओपी फॉर्म हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के काउंटर से भेजा जाना चाहिए। ताकि, सभी अधिवक्ता समय से अपना सीओपी फॉर्म जमा कर सकें।

बैठक में अंकित सरन, अंकुर टंडन, राजेंद्र पांडेय, साकिब मिजान, नौशाद सिद्दीकी, अमित वर्मा, गौरव पांडेय, राकेश दुबे, ओमकार मलिक, राकेश श्रीवास्तव, पुष्कर श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश तिवारी, मनीष टंडन, आनंद द्विवेदी, आनंद द्विवेदी राजेश चौहान वीएस परमार, विजय बहादुर शिवहरे, हैप्पी तिवारी शिव प्रताप सिंह, कविता तोमर, राखी, विनय कुमार, संजीव शर्मा अरविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें