हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: कार्यकारिणी के15 पदों पर मतगणना शुरू
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी केलिए चल रही मतगणना में शनिवार से कार्यकारिणी के 15 पदों के लिए भी मतगणना शुरू हो गई। कार्यकारिणी केलिए कुल 79 प्रत्याशी मैदान में हैं। शनिवार की शाम तक कुल 300 मतों की गणना पूरी हो गई। उधर, उपाध्यक्ष पद के लिए मतगणना जारी है।
सहायक चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी ने बताया कि शनिवार को उपाध्यक्ष के पांच पदों की मतगणना केएन मिश्र अध्ययन कक्ष में की गई। अभी तक कुल 3000 मत पत्रों की गिनती पूरी हो गई है। उपाध्यक्ष के पांच पदों के लिए कुल 39 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इसमें नीरज कुमार, धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र नाथ मिश्रा, श्याम चरण त्रिपाठी, रवि प्रकाश सिंह आगे चल रहे हैं। इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शशि प्रकाश सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता एनसी राजवंशी, टीपी सिंह, ओपी सिंह, अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।