फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ रेड लाइट एरिया पर हाईकोर्ट ने सरकार से चार हफ्तों में मांगा जवाब

Sat, 15 Dec 2018 02:19 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मेरठ में रेड लाइट एरिया बंद कराए जाने की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने चार सप्ताह में प्रदेश सरकार से जवाब तलब किया है। 
विज्ञापन


याचिका अधिवक्ता सुनील चौधरी ने दाखिल की है। इस पर न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल और न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की पीठ सुनवाई कर रही है। याचिका में कहा गया है कि रेड लाइट एरिया में रह रही सेक्स वर्कर विभिन्न प्रकार की बीमारियों और शोषण की शिकार हैं। 

क्षय रोग विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि 400 पीड़ित सेक्स वर्करों को तीन माह में 20 हजार कंडोम वितरित किए गए। रेड लाइट एरिया के 75 कोठों का क्षय रोग विभाग द्वारा सर्वे कराया गया। 
विज्ञापन


मेरठ स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रेड लाइट एरिया में रह रहे सात सेक्स वर्कर्स की हाल में ही मौत हो चुकी है। इनमें से एक को उसके ग्राहक ने गोली मार दी थी। 
विज्ञापन

एक ने बारजे से कूद कर खुदकुशी कर ली और एक महिला की एड्स से मौत हो गई। याचिका में रेड लाइट एरिया बंद करने और वहां रह रहीं सेक्स वर्कर्स के पुनर्वास की मांग की गई है। 

उल्लेखनीय है कि सुनील चौधरी ने प्रयागराज में भी रेड लाइट एरिया बंद कराने के लिए जनहित याचिका दाखिल की थी। इस पर हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मीरगंज मोहल्ले में स्थित रेड लाइट एरिया बंद करवा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें