फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद सहित कई जिला जजों का हुआ स्थानांतरण, उमेश कुमार बनाए गए जनपद न्यायाधीश

Tue, 01 Oct 2019 01:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

हाईकोर्ट प्रशासन ने इलाहाबाद सहित कई जिला जजों का स्थानांतरण कर दिया है। इसके तहत इलाहाबाद के जिला जज को लखनऊ में जनपद न्यायाधीश बनाया गया है। गाजीपुर के जिला जज उमेश कुमार शर्मा इलाहाबाद के जनपद न्यायाधीश होंगे।  

विज्ञापन


रजिस्ट्रार जनरल मयंक कुमार जैन की अधिसूचना के अनुसार अन्य स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में स्टेट ट्रांसपोर्ट अपीलेट ट्रिब्युनल के चेयरमैन अतुल कुमार गुप्ता को एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्युनल द्वितीय एवं तृतीय का सदस्य, एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्युनल द्वितीय एवं तृतीय के सदस्य कौटिल्य गौर को स्टेट ट्रांसपोर्ट अपीलेट ट्रिब्युनल का चेयरमैन बनाया गया है। 

इसी क्रम में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल उन्नाव के पीठासीन अधिकारी प्रदीप कुमार गुप्ता को गोंडा का जिला जज बनाया गया है। गोंडा के जिला जज राघवेंद्र गाजीपुर के जनपद न्यायाधीश बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


लैंड एक्वीजेशन रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटेलमेंट अथारिटी झांसी के पीठासीन अधिकारी यशवंत कुमार मिश्र को कानपुर देहात (रमाबाई नगर) का जिला जज और कानपुर देहात के जिला जज सुभाष चंद्र को फर्रुखाबाद का जनपद न्यायाधीश बनाया गया है। 

फर्रुखाबाद की जिला जज जयश्री आहूजा बिजनौर की जनपद न्यायाधीश होंगी। मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल गाजियाबाद के पीठासीन अधिकारी नलिन कुमार श्रीवास्तव को गाजियाबाद का जिला जज बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें