फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब शपथ पत्र पर ही शिकायत लेगा यूपीपीएससी, देनी होगी यह जानकारी

Tue, 01 Oct 2019 01:49 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने निर्णय लिया है कि अभ्यर्थियों की शिकायतें केवल शपथ पत्र पर ही स्वीकार की जाएंगी। साथ ही शिकायत करने वाले अभ्यर्थी को उसमें अपने नाम और आधार नंबर की जानकारी भी देनी होगी। आयोग के इस नए फरमान से अभ्यर्थी भड़के हुए हैं। उनका कहना है कि इससे शिकायतकर्ताओं से संबंधित गोपनीयता भंग होगी और शिकायत करने वाले अभ्यर्थी को यह चिंता भी सताती रहेगी कि आयोग कहीं उन्हीं पर कार्रवाई न कर दे।

विज्ञापन


आयोग के उप सचिव सत्य प्रकाश की ओर से विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि आयोग में अब शपथ पत्र पर की गईं शिकायतें ही मान्य होंगी। शपथ पत्र पर आवेदन का नाम और आधार नंबर का अंकन किया जाना भी अनिवार्य होगा।

आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि परीक्षाओं या अन्य मसलों से संबंधित जो भी शिकायतें आती हैं, उनमें 95 फीसदी से अधिक शिकायतें गलत तथ्यों पर आधारित होती हैं। ज्यादातर शिकायतें फर्जी निकल रही हैं और ऐसी फर्जी शिकायतों की जांच में आयोग का बहुमूल्य समय नष्ट हो रहा है। यह व्यवस्था इसलिए लागू की गई है ताकि गंभीर व्यक्ति ही शिकायत करें और इसके कुछ सकारात्मक परिणाम सामने आएं।
विज्ञापन


उधर, प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी अवनीश पांडेय का कहना है कि सीबीआई भी प्रारंभिक शिकायत एक सादे कागज पर स्वीकार कर लेती है।

उन्होंने आयोग के नए अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार के कार्यभार ग्रहण करने के बाद मांग की थी कि आयोग के बाहर एक बॉक्स रखवा दें, जिसमें अभ्यर्थी शिकायती पत्र डाल सकें और यह बॉक्स सीधे अध्यक्ष के सामने खोल जाए लेकिन, उन्होंने तो अभ्यर्थियों और आयोग के बीच एक दीवार खड़ी कर दी। तमाम शिकायतें ऐसी होती हैं, जिनमें आयोग के भीतर चल रहीं गड़बड़ियों का उल्लेख होता है। ऐसे में कौन अभ्यर्थी अपने नाम और आधार नंबर के साथ शिकायत करेगा। अगर शिकायत करता भी है तो उसे चिंता सताती रहेगी कि कहीं उलटे उसी का नुकसान न हो जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें