फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : मानसून एक्सप्रेस पर ब्रेक से गर्मी ने ढाया सितम, फिर 40 के करीब पहुंचा तापमान

Fri, 19 Jul 2024 01:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पिछले चार दिनों से तल्ख धूप के कारण न्यूनतम व अधिकतम तापमान दोनों में वृद्धि हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
अगले कुछ दिन और बढ़ेगा तापमान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून एक्सप्रेस ब्रेक होने के बाद गर्मी कहर बरपाने लगी है। उमस ने सबसे अधिक बेहाल किया है। न घरों में चैन ना कार्यस्थल पर राहत। हर जगह पसीना पोछते बीत रही है। शुक्रवार को बेतहाशा गर्मी और उमस ने हर किसी को बेहाल कर दिया।

विज्ञापन

पिछले चार दिनों से तल्ख धूप के कारण न्यूनतम व अधिकतम तापमान दोनों में वृद्धि हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा।

हालांकि मौसम विभाग की तरफ से अगले चार दिनों तक हल्की बूंदाबांदी और 22 जुलाई को तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है। लेकिन, इस बार मौसम विभाग के दावों की मानसून एक्सप्रेस के ठहराव ने हवा निकाल दी है। सिर्फ प्रयागराज की बात करें तो पिछले एक वर्ष में बारिश न के बराबर हुई है। वहीं, उमस का प्रकोप हावी रहा है। इसके अलावा इस पूरे हफ्ते तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आने की संभावना है। जिसके चलते अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें