फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : टक्कर मारने के बाद बाइक सवार को दो किलोमीटर तक घसीट ले गया ट्रक चालक

Fri, 19 Jul 2024 01:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी थाना क्षेत्र के मामा भांजा तालाब के समीप सड़क पार करते समय बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। बाइक क्षतिग्रस्त होकर मौके पर ही गिर गई, लेकिन युवक का शव ट्रक से लिपटा रहा। लोग ट्रक को रोकने के लिए शोर मचाते रहे, लेकिन चालक दो किलोमीटर दूर जाकर ट्रक से कूद कर फरार हो गया।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के मामा भांजा पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार देर रात बाइक से सड़क पार कर रहे एक युवक को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक उसे दो किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा लेकर चला गया। दुर्घटना में बाइक सवार की मौत होने के साथ उसके शव के चिथड़े उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

नैनी थाना क्षेत्र के मामा भांजा तालाब के समीप सड़क पार करते समय बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। बाइक क्षतिग्रस्त होकर मौके पर ही गिर गई, लेकिन युवक का शव ट्रक से लिपटा रहा। लोग ट्रक को रोकने के लिए शोर मचाते रहे, लेकिन चालक दो किलोमीटर दूर जाकर ट्रक से कूद कर फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को किसी तरह ट्रक से बाहर निकाला। मृतक की जेब में रखा मोबाइल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। तलाशी के बावजूद पुलिस को कोई ऐसी आईडी नहीं मिली। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना है कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें