फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमए सभागार में जुटे हार्ट विशेषज्ञ

विज्ञापन
heart specialist in AMA - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। पद्मश्री डा.मंसूर हसन ने अनियमित दिनचर्या की वजह से हृदय रोगों में इजाफा होने की बात कही है। उन्होंने कहाकि दूसरी वजहों के साथ अनियमित दिनचर्या एवं तनाव से लोग इसकी चपेट में अधिक तेजी से आ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार से इलाहाबाद मेडिकल सभागार में आरंभ हुई दो दिनी कार्यशाला के पहले दिन डा. मंसूर ने हृदय रोगों के उपचार को लेकर हो रहे नए प्रयोगों पर भी चर्चा की। इस दौरान हार्ट अटैक की विभिन्न अवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कहाकि सीने में होने वाला हर दर्द हार्टअटैक नहीं होता। यह दूसरी बीमारियों का लक्षण भी हो सकता है। पेरिकार्डिटिस के रोगी को भी सीने में दर्द होता है लेकिन उसमें दिल के आसपास थैली में सूजन आ जाती है। इससे ऊपरी गर्दन एवं कंधे की मांसपेशियों में तेज दर्द होता है। विशेषज्ञों ने बताया कि तमाम हृदय रोग बिना सर्जरी के भी ठीक हो सकते हैं। दिल में छेद जैसी तमाम बीमारियों में उपचार के नए तौर तरीके खोजे गए हैं। उपचारों की नई विधियों पर रविवार को तकनीकी सत्र में चर्चा होगी। इस दौरान डा.निशीथ चंद्रा, डा.सुवीर गुप्ता, डा.विवेक कुमार, डा.रजनीश मेहरोद्घा, डा.अनिल सक्सेना, डा.गंगादीप, डा.अतुल माथुर समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें