फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निठारी कांड : दोषियों की अपीलों पर सुनवाई टली, नहीं उपस्थित हुए पंढेर और सुरिंदर कोली

Mon, 29 Aug 2022 08:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सीबीआई की ओर से कहा गया कि अपीलार्थी अधिवक्ता लगातार तीसरी बार सुनवाई स्थगित करने की प्रार्थना की जिस पर कोर्ट ने सक्षम क्षेत्राधिकार वाली अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है। मामले में निठारी गांव की नाबालिग लड़कियां गायब हो रही थी।
विज्ञापन
सुरिंदर कोली और पंढेर। फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निठारी कांड में फांसी की सजा के खिलाफ सुरिंदर कोली व मनिंदर सिंह पंढेर की अपीलों की सुनवाई उनके अधिवक्ता की गैर मौजूदगी के कारण नहीं हो सकी। मामले में सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति मनोज मिश्र तथा न्यायमूर्ति समीर जैन की खंडपीठ ने अपीलों को अन्य खंडपीठ के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया है। सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद ने लगभग एक दर्जन से अधिक केसों में अधिकांश में फांसी की सजा सुनाई है। सजा के खिलाफ  कुल 13 अपीलें दाखिल है।

विज्ञापन



सीबीआई की ओर से कहा गया कि अपीलार्थी अधिवक्ता लगातार तीसरी बार सुनवाई स्थगित करने की प्रार्थना की जिस पर कोर्ट ने सक्षम क्षेत्राधिकार वाली अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है। मामले में निठारी गांव की नाबालिग लड़कियां गायब हो रही थी। मानव कंकाल नोएडा स्थित पंढेर के मकान से बहने वाले नाले में नर कंकाल मिले। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने लड़कियों से दुराचार कर नृशंस हत्या कर लाश के टुकड़े कर खून पीना, पकाकर खाने जैसे गंभीर अपराधों का खुलासा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें