फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: केपी ट्रस्ट के चुनाव मामले में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के चुनाव को लेकर एसडीएम सदर कोर्ट में चल रही सुनवाई में फैसला सुरक्षित हो गया है। सात से 10 दिनों में आदेश होने की उम्मीद है। ट्रस्ट के चुनाव के लिए 25 दिसंबर 2023 को मतदान हुआ था।चुनाव अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के लिए हुआ था। दोनों पदों के लिए अलग-अलग बैलेट पेपर थे। मतदान के बाद इन्हें अलग-अलग निर्धारित बॉक्स में डालना था।
विज्ञापन

मतदान के अगले दिन अध्यक्ष पद के लिए मतगणना पूरी हुई थी। मतगणना के बाद डॉ. सुशील सिन्हा महज 18 मतों के अंतर से विजयी घोषित किए गए थे। अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्यों के लिए पड़े मतों की गिनती के बाद 148 ऐसे बैलेट पेपर पाए गए, जो गलत बॉक्स में डाले गए थे। यानी 148 मतदाताओं ने अध्यक्ष पद के बैलेट पेपर कार्यकारिणी सदस्य के बॉक्स में डाले दिए।
इसकी वजह से इनकी गिनती नहीं की गई। हालांकि, यह संख्या कम या अधिक भी हो सकती है। दूसरे प्रत्याशी रहे चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह की ओर से इन मतों की भी गिनती कराने की मांग की गई, लेकिन उनकी मांग को नहीं सुना गया। इसके बाद उन्होंने चिट फंड सोसाइटी में इस मांग को रखा। इसी क्रम में एसडीएम सदर के यहां सुनवाई की गई। एसडीएम कोर्ट में फैसला सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें