सपा सरकार में मंत्री रहे और रामपुर से सपा सांसद मो. आजम खां के खिलाफ दर्ज मुकदमों में उनकी अग्रिम जमानत पर बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हो सकी है। जमानत पर अब 27 नवंबर को सुनवाई होने की संभावना है।
आजम खां के खिलाफ जौहर विश्वविद्यालय के नाम पर किसानों की जमीनों का जबरन बैनामा कराने, वक्फ संपत्ति में धोखाधड़ी सहित दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों में अग्रिम जमानत और मुकदमे रद्द किए जाने की मांग में उन्होंने याचिकाएं और जमानत अर्जियां हाईकोर्ट में दाखिल की हैं।