फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कंटेनर के अचानक ब्रेक लगाने से सीएम ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रैली ड्यूटी पर जाते समय धाता थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की बाइक शनिवार सुबह आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से टकरा गई। कंटेनर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से यह हादसा हुआ। पुलिस घायल हेड कांस्टेबल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के फूलपुर दीवानगंज निवासी राम प्रवेश यादव (44) 2006 बैच के सिपाही थे। करीब एक वर्ष पूर्व पदोन्नति के बाद हेड कांस्टेबल बने थे। वर्तमान में उनकी तैनाती धाता थाने में थी। उनकी बिना वर्दी मुख्यमंत्री रैली में ड्यूटी लगी थी। उन्हें ड्यूटी स्थल पर सुबह सात बजे पहुंचना था। वह धाता से भोर करीब पांच बजे बाइक से निकले थे।
प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर थरियांव थानांतर्गत हसवां चौकी ओवरब्रिज के पास उनके आगे जा रहे कंटेनर को ट्रक ने ओवरटेक करते समय साइड से टक्कर मार दी। इसके बाद कंटेनर चालक बिना इंडीकेटर दिए उसे किनारे करने के लिए ब्रेक लगा दिया। तभी हेड कांस्टेबल की बाइक अनियंत्रित होकर कंटेनर के पीछे जा घुसी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कंटेनर चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

हादसे में हेड कांस्टेबल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हेलमेट लगाए होने के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। मौत की सूचना पर प्रयागराज से उनके परिजन पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि ट्रक की मामूली टक्कर के बाद कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें