फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस हनुमान मंदिर में हनुमत लला की सजी झांकी, गूंजे जयकारे

Tue, 23 Jun 2020 11:31 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
civil lines hanuman mandir, prayagraj - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन में मंगलवार को 57 वें स्थापना दिवस पर हनुमत लला की नयनाभिराम झांकी सजाई गई। हनुमान जी के साथ ही रामदरबार और जगत जननी मां दुर्गा का भी रंग-बिरंगे फूलों से शृंगार किया गया।
विज्ञापन


सुबह पांच बजे ही हनुमत लला की शृंगार झांकी केपट आम भक्तों के लिए खोल दिए गए। षोडशोपचार विधि से पूजन के बाद नया वस्त्र धारण कराकर महाआरती उतारी गई। दिन के 11 बजे पूजा के बाद भोग आरती की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण आरंभ हुआ। दिन के 12 बजे हनुमान जी को विश्राम कराया गया और पट बंद कर दिए गए।

इसके बाद शाम पांच बजे फिर पट खोला गया। भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। रात 8:30 बजे आरती हुई और नौ बजे पट बंद कर दिए गए। हनुमत निकेतन ट्रस्ट के महामंत्री पं सच्चिदानंद मिश्र की देखरेख में षोडशोपचार पूजन हुआ। इस दौरान 51 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर कोरोना आपदा से मुक्ति और देशवासियों के सुख समृद्धि, कल्याण की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें