फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Jayanti : बजरंगबली के सजे दरबार,चहुंदिश गूंजी जय-जयकार

Sun, 12 Nov 2023 11:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संगम स्थित बड़े हनुमान का सुबह 10 बजे महाभिषेक किया गया। 108 लीटर दूध, 31 लीटर दही, 11 किलो घी, 11 किलो शहद, 11 किलो रस और 51 किलो पंचामृत से अभिषेक किया। इस दौरान मठ के साथ दक्षिण भारत से आए वैदिक ब्राह्मणों ने भी अनुष्ठान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर श्रीबड़े हनुमानजी का किया गया भव्य श्रृंगार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर शनिवार को केशरीनंदन पवनसुत हनुमान के जन्मोत्सव पर रंग-बिरंगे फूलों से मंदिरों को सजाया गया। हनुमान प्रतिमाओं का सिंदूर, चंदन और फूलों से शृंगार किया गया। सुबह से शाम तक झांकियां निहारने के लिए आस्थावानों का तांता लगा रहा। जयंती महोत्सव को भजनों, गीतों से संगीतमय बनाया गया। महाआरती के बाद कहीं लड्डू के भोग लगे तो कहीं छप्पन भोग अर्पित किया गया।

विज्ञापन
















रंग-बिरंगे फूलों, हरी पत्तियों और ध्वजा-पताकाओं से अंजनी लला के दरबारों को भव्य सजाया गया। सिंदूर के अभिषेक के बाद रत्नजड़ित आभूषणों, नए परिधानों से मोहक झांकियां सजाई गईं। कहीं भजनों की गूंज मची तो कहीं भोग-भंडारों में आस्थावानों का तांता लगा रहा। मौका था कार्तिक चतुर्दशी पर हनुमान जयंती महोत्सव का। भोर में ही अभिषेक और महाआरती के साथ हनुमान मंदिरों के पट खुलते ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं।
 

108 लीटर दूध से किया गया महाभिषेक

संगम स्थित बड़े हनुमान का सुबह 10 बजे महाभिषेक किया गया। 108 लीटर दूध, 31 लीटर दही, 11 किलो घी, 11 किलो शहद, 11 किलो रस और 51 किलो पंचामृत से अभिषेक किया। इस दौरान मठ के साथ दक्षिण भारत से आए वैदिक ब्राह्मणों ने भी अनुष्ठान में हिस्सा लिया। शाम को बड़े हनुमान का फूलों के अलावा सोने-चांदी के आभूषणों से हनुमान जी का विशेष शृंगार किया गया। महंत बलबीर गिरि ने महाआरती की। मंदिर परिसर शंख ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज रहा था। छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद पं. अजय याग्निक ने सामूहिक सुंदरकांड का पाठ कराया। शाम को प्रमोद त्रिपाठी ने भजनों की प्रस्तुतियां कीं।

विज्ञापन

इसी तरह हाईकोर्ट स्थित न्यायविद् हनुमान का जन्मोत्सव पर मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने फूलों से भव्य शृंगार कराया। शाम सात बजे महाआरती में मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मीकांत मिश्र,प्रदीप तिवारी, मनीष घोष, अनुराग पांडेय, प्रबोध तिवारी, सुरेश चंद्र मिश्र, विनय तिवारी समेत तमाम भक्तों ने हिस्सा लिया।

त्रिपौलिया स्थित बालरूप हनुमान मंदिर से सुबह शोभायात्रा निकाली गई, जो निर्धारित मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर पूरी हुई। पुजारी किशोर पाठक की देखरेख में निकली यात्रा में विभिन्न स्कूलों के बच्चों सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे। संयोजन नीरज पाठक ने किया। वहीं, महंत बाबा हाथी राम पजावा रामलीला कमेटी के पवनसुत हनुमान की झांकी की वरिष्ठ सदस्य मोहन जी टंडन, सचिन गुप्ता, राजेश मेहरोत्रा, अमिताभ टंडन ने आरती उतारी। इसी तरह हनुमत निकेतन, ललिता धाम हनुमान मंदिर, अलोपशंकरी परिसर के हनुमान मंदिर के अलावा शहर के अन्य छोटे-बड़े मंदिरों में जन्मोत्सव की झांकियां सजाई गईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें