फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद लिए गांव में लड़कियों की आधी फीस माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की शिक्षा विद्याशाखा ने उत्तर भारत अभियान के तहत रविवार को सोरांव विकास खंड के बारी गांव को अंगीकृत किया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने घोषणा की कि गोद लिए गए बारी गांव की महिलाओं एवं लड़कियों को विश्वविद्यालय के किसी भी कार्यक्रम में प्रवेश लेने पर प्रवेश शुल्क पर 50 फीसदी की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि गांव के समग्र विकास का जिम्मा मुक्त विश्वविद्यालय ने लिया है। हम विकास के केवल सपने नहीं देखेंगे, बल्कि उन्हें जिएंगे और पूरा करेंगे। शीघ्र ही गांव का सर्वे कराकर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा और गांव में कौशलविकास के कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इस मौके पर गांव में आयोजित वार्ता, परिचर्चा एवं पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत कपड़े के थैलों का वितरण किया गया और सभी ने गांव को पॉलिथीन मुक्त करने का संकल्प लिया।
अध्यक्षता कर रहे सोरांव विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख आलोक पांडेय ने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय का यह प्रयास सराहनीय है। कार्यक्रम संयोज प्रो. पीके पांडेय ने कहा कि गोल दिए गए के लोगों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के बारे में कैंप लगाकर जागरूक किया जाएगा। संचालन डॉ. नीता मिश्रा ने किया। इस मौके पर हौसला प्रसाद शुक्ल, वर्तिका गौड़, हृद्य नारायण द्विवेदी, सुखराम मथुरिया, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. उपेंद्र तिवारी, उमेश चंद्र त्रिपाठी, अवधेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें