फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिस कर्णन ने की मजबूत और पारदर्शी न्यायपालिका की वकालत

विज्ञापन
Independent, strong and transparent judiciary: Justice Karnan - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। कोलकाता हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सीएस कर्णन ने रविवार को न्यायपालिका को स्वतंत्र, मजबूत और पारदर्शी बनाने की वकालत की। कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी न्याय के लिए बहुजन समाज के अधिवक्ताओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर बहुजन समाज को न्यायपालिका में सम्मान दिलाना चाहते हैं, तो इसके लिए न्यायविदों को आगे आना होगा।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति कर्णन ने ये बातें रविवार को संविधान दिवस पर अलोपीबाग स्थित पटेल सेवा संस्थान में आयोजित डॉक्टर अंबेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ के प्रांतीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। इस मौके पर उन्होंने संघ की वेबसाइट का भी लोकार्पण किया।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश समेत सात जजों को पांच वर्ष की कैद की सजा सुनाने के बाद विवादों में घिरे और फिर अवमानना के मामले में जमानती वारंट जारी होने के बाद बीते महीनों में न्यायमूर्ति कर्णन चर्चा में आए थे। दीप प्रज्ज्वलन केबाद शुरू हुए अंबेडकर अधिवक्ता संघ के सम्मेलन में उन्होंने सस्ते, सुगम और पारदर्शी न्याय के पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

न्यायपालिका में बहुजन समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिले बिना क्या स्वतंत्र, निष्पक्ष, भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी न्याय मिलना संभव है? के सवाल पर न्यायमूर्ति कर्णन ने कहा यदि बहुजन समाज को न्यायपालिका में सम्मान दिलाना चाहते हैं तो पर्याप्त प्रतिनिधित्व प्राप्त करने के प्रयास करने होंगे। इसके लिए बहुजन समाज के अधिवक्ताओं को ही संघर्ष की कड़ी में आगे आना होगा। छत्तीसगढ़ से आए न्यायाधीश प्रभाकर ग्वाल ने कहा कि अंबेडकर मिशन को समझने के लिए अधिवक्ताओं को सामाजिक रूप से जागृत होना होगा।
सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता केके एल गौतम, लवलेश वर्मा, अविनाश कुमार गौतम, कपिल देव यादव, विनोद कुमार, जीत बहादुर गौतम, बृजेश गौतम, राजाराम कुशवाहा, मुहील अहमद खान, आरके गौतम, जय श्री किशन, मनीराम वर्मा, अरविंद कुमार, रामगोपाल अहिरवार, राकेश कुमार, दयाशंकर, यशवंत सिंह वर्मा, सुनील आजाद, सुनील भारती, संजय यादव, राकेश पाल, चंद्रभान आदिम, प्रेमचंद विमल, समाज प्रियरत्न ने भी विचार व्यक्त किए। एडवोकेट बीएम सिंह ने संगठन का संकल्प पत्र पढ़ा और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें