फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज पर जाने वालों का पहला जत्था रवाना

विज्ञापन
Haj 2019 - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। दिन-दिन गिनते हुए इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। मक्का मदीना और काबा शरीफ की जियारत, काबा में तवाफ सहित हज की तमाम रस्में पूरी करने के लिए अकीदतमंदों का हज पर जाने का सिलसिला बृहस्पतिवार से शुरू हुआ। इससे पहले परिजनों, करीबियों ने फूलों की मालाएं पहनाकर उन्हें विदा किया। हज पर जाने वालों से मुल्क की सलामती, अमन-चैन के लिए दुआ करने की गुजारिश की गई।
विज्ञापन

प्रयागराज से लखनऊ रवाना होने वाले पहले जत्थे में चार महिलाओं सहित तकरीबन पंद्रह लोग रहे। रोशनबाग से रेलवे से रिटायर्ड मसूद हुसैन आब्दी तथा उनकी पत्नी शबीना आब्दी को उनके परिजनों, करीबियों ने हज मुबारक के लिए दुआएं दीं। मुकद्दस सफर पर रवाना होने वालों में दरियाबाद से शिक्षक व दरगाह के संरक्षक सैयद अजादार हुसैन सहित करेली से शायर हसनैन मुस्तफाबादी, आबिद इमाम, रानीमंडी से मिर्जा अंजुम और मौलाना सरफराज हुसैन, उनकी पत्नी व बेटा मेंहदी हुसैन, दायराशाह अजमल से अलमाज जहरा आदि शामिल हैं। उम्मुल बनीन सोसाइटी के सचिव सैयद मोहम्मद अस्करी के मुताबिक लखनऊ में अनेक शहरों से जुटे अकीदतमंद 22 जुलाई को जेद्दा के लिए उड़ान भरेंगे। उन्होंने सभी को मुबारकबाद दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें