स्नान और पूजन अर्चन कर अर्जित किया पुण्य लाभ
इसी तरह श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि व प्रसिद्ध पौराणिक स्थल श्रृंग्वेरपुरधाम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को भोर से ही आस्थावानों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। जैस जैसे दिन चढ़ता गया भीड़ बढ़ने के साथ ही हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगायी। धाम के श्रीराम घाट, भैरव घाट, विभाण्डक घाट, राजघाट, गऊघाट समेत आसपास के घाटों पर आस्थावानो ने गंगा स्नान कर पूजन अर्चन और दान में जुटे रहे।
मां भगवती गंगा की विधि विधान से पूजा अर्चना कर महिलाओं ने परिवार कल्याण की कामना की। मां शांता श्रृंगी ऋषि एवं अन्य देवी देवताओं विधिवत पूजन कर मनोरथ की कामना किया। वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज संगम जैसे श्रृंग्वेरपुरधाम में पहली बार लगाई गई फ्लोटिंग बैरिकेडिंग उमड़े आस्थावानों के लिए आकर्षण का न केवल केंद्र रही अपितु युवा वर्ग सेल्फी लेने से नहीं चूके।
श्रृंग्वेरपुर महोत्सव के महामंत्री और अरुण द्विवेदी, तीर्थ पुरोहित संघ के अध्यक्ष पंडित काली सहाय त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय रामायण मेला समिति के महामंत्री उमेश द्विवेदी आदि दर्जनों लोग मेले की व्यवस्था और देखरेख में योगदान दिया। इधर श्रृंग्वेरपुर चौकी प्रभारी रविंद्र शर्मा अपनी टीम के साथ मुस्तैद नजर आये इससे आस्थावानों को काफी सहूलियत हुई।