prayagraj news : गुरजीत कौर।
- फोटो : prayagraj
यह बात सही है कि शुरूआत के तीन मैच हार जाने के भारतीय खिलाड़ी थोड़ी निराश जरूर थी। इस दौरान गुरजीत से व्हाट्सअप चैटिंग हुई थी। तब गुरजीत और निशा से सिर्फ यही कहा गया कि वह अपना गेम खेले। वह भूल जाए कि भारत लगातार तीन मैच हार गया है।
इसके बाद आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमारी लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। महिला टीम की ये जीत बेहद चौंकाने वाली है, क्योंकि 1980 के बाद भारतीय टीम सिर्फ 2016 में रियो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर पाई थी। 2016 में भी टीम 12वें स्थान पर रही थी। लेकिन अब इस जीत ने यह तय कर दिया कि देश की लड़कियां किसी मायने में लड़कों से कम नहीं हैं। गुरजीत के साथ एनसीआर हॉकी टीम की सदस्य निहारिका सक्सेना ने बताया कि गुरजीत बहुत ही अच्छी डिफेंडर हैं। ड्रैग फ्लिक में तो उनका कोई जवाब ही नहीं।
प्रयागराज की गुरजीत के लिए बेहद लकी है अगस्त माह
गुरजीत के लिए अगस्त माह बेहद लकी साबित हुआ है। सोमवार को गुरजीत ने जहां टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में तीन बार की गोल्ड मेडलिस्ट ऑस्ट्रेलिया को हराकर देश को पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचाया, तो वहीं इसके पूर्व अगस्त 2018 में आयोजित एशियाड के सेमीफाइनल में भी उन्होंने चीन जैसी मजबूत टीम के खिलाफ एकमात्र गोल कर भारत को फाइनल मैच में पहुंचाया था। टोक्यो ओलंपिक और उसके पूर्व एशियाड के सेमीफाइनल मैच की खास बात यह रही कि इन दोनों ही मैच में गुरजीत ने ड्रैग फ्लिक के जरिए गोल किया। एनसीआर में उनकी साथी एवं हॉकी प्लेयर दीक्षा तिवारी ने बताया कि मैच देखने के बाद खुशी के मारे आज आंख में आंसू आ गए। आज जो खुशी मिली उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता
डीआरएम ऑफिसमें रहा जश्न का माहौल
सोमवार को गुरजीत द्वारा किए गए निर्णायक गोल के बाद उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय से लेकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तक जश्न का माहौल बन गया। एनसीआर के नवनियुक्त महाप्रबंधक प्रमोद कुमार और डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवा कर टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाया। इस बीच डीआरएम ऑफिस में तमाम अधिकारी/ कर्मचारी गुरजीत की वर्किंग टेबल के पास जमा हो गए और जश्न मनाया। अंतर्राष्ट्रीय वॉकर रह चुके सीआईटी डोरी लाल शर्मा ने कहा कि गुरजीत और निशा की जुगलबंदी ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को पहुंचाया।