फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला : इटली से आए पर्यटकों के समूह ने संगम में लगाई डुबकी, बोले- अद्भुत और अलौकिक अनुभूति हुई

Fri, 09 Feb 2024 03:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विदेशी पर्यटकों ने संगम में डुबकी लगाई। इटली से पहुंचे 11 पर्यटकों को पुलिस ने भोर में संगम स्नान करवाया। यहां की व्यवस्था को देखकर विदेशी पर्यटकों ने मेला प्रशासन की तैयारियों की सराहना की। उनका कहना था कि प्रयागराज माघ मेला अद्भुत है। ऐसा नजारा उन्होंने आज तक कभी नहीं देखा था। 
विज्ञापन
इटली से आए पर्यटकों ने मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली से आए पर्यटकों के समूह ने संगम में डुबकी लगाई। पर्यटन दल में 11 सदस्य शामिल हैं। यहां की व्यवस्था को देखकर पर्यटकों ने काफी प्रसन्नता जाहिर की। उनका कहना है कि वह संगम के बारे में बहुत कुछ सुना था। आज यहां पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इतनी भीड़ के बावजूद व्यवस्था दुरुस्त होने पर उन्होंने मेला प्रशासन की तैयारियं की सराहना की। 

विज्ञापन











 

 

इटली से आए पर्यटकों के समूह ने मौनी को भोर मे ही संगम पहुंचकर यहां भ्रमण करने के बाद स्नान किया और स्नान करने के लिए आए स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए यहां मनमोहक दृश्यों को कैमरे में कैद किया। उनका कहना था कि उन्होने माघ मेले और प्रयागराज में संगम के बारे में बहुत कुछ सुन रखा था। भारत भ्रमण पर आने के बाद वह संगम दर्शन के लिए पहुंचे हैं। यहां पुलिस और प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था सराहनीय है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों ने कहा कि प्रयागराज का माघ मेला का पर्व अद्भुत है। ऐसा उन्होंने इससे पहले कभी नहीं देखा था। तीर्थराज प्रयागराज में उन्हें अद्भुत आलौकिक अनुभूति हुई। इतनी बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं के साथ उनके समूह को संगम तट पर सुगम एवं सुरक्षित स्नान कराने के लिए किए गए पुलिस प्रबंधन की सराहना की और  धन्यवाद दिया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें