फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : ग्रैंडमास्टर नरेश तलरेजा का निधन, ताइक्वांडो के नेशनल चैंपियनशिप में जीता था पांच बार गोल्ड

Thu, 05 Oct 2023 11:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बेटे मनोहर लाल तलरेजा के अनुसार रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। नरेश तलरेजा को जुलाई के महीने में ही लखनऊ में आयोजित ताइक्वांडो हाल आफ फेम इंडिया 2023 के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने ग्रैंड मास्टर की उपाधि से नवाजा था।
विज्ञापन
नरेश तलरेजा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइक्वांडो के पांच बार के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता, छठी डॉन ब्लैक बेल्ट वरिष्ठ प्रशिक्षक और ग्रैंड मास्टर इन ताइक्वांडो की उपाधि से सम्मानित होने वाले नरेश कुमार तलरेजा का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस उत्तराखंड के अलमोड़ा जिले के रानीखेत में ली। बृहस्पतिवार की सुबह प्रयागराज के अतरसुइया स्थित उनके निवास पर उनका पार्थिव शरीर लाया गया।

विज्ञापन

बेटे मनोहर लाल तलरेजा के अनुसार रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। नरेश तलरेजा को जुलाई के महीने में ही लखनऊ में आयोजित ताइक्वांडो हाल आफ फेम इंडिया 2023 के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने ग्रैंड मास्टर की उपाधि से नवाजा था।

ताइक्वांडो हाल आफ फेम इंडिया में शामिल होने वाले नरेश तलरेजा उत्तराखंड राज्य के एक मात्र प्रशिक्षक हैं। वह प्रयागराज के अतरसुइया मोहल्ले में रहते थे। नरेश सारस्वत खत्री पाठशाला के छात्र भी रहे हैं। नरेश तलरेजा के निधन से खेल महकमे में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें