फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सड़क हादसे में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत, हंडिया-कोखराज हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

Wed, 04 Oct 2023 04:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हंडिया-कोखराज हाईवे पर सुबह हुए हादसे में कौशाम्बी के भवंस मेहता डिग्री कॉलेज में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत हो गई। वह हंडिया थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के रहने वाले थे। तेज रफ्तार डंपर के बाइक में टक्कर मारने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
डॉ. लक्ष्मीकांत मिश्र, असिस्टेंट प्रोफेसर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोरांव थाना क्षेत्र के कुरगांव के पास हंडिया-कोखराज हाईवे पर हुए सड़क हादसे में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत हो गई। वह बाइक से कौशाम्बी जा रहे थे। तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 

हंडिया थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के रहने वाले डॉ. लक्ष्मीकांत मिश्र असिस्टेंट प्रोफेसर थे। वह कौशाम्बी जिले के भरवारी में स्थित भवंत मेहता डिग्री कॉलेज में तैनात थे। बुधवार को सुबह वह अपनी मोटर साइकिल से कॉलेज जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे सोरांव थाना क्षेत्र के कुरगांव के पास हंडिया-कोखराज हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हाईवे पर से गुजर रहे लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले कागज और मोबाइल आदि के माध्यम से उनकी पहचान की। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो वह बदहवास हालत में मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि लक्ष्मीकांत को दो बेटियां हैं। घटना की सूचना जब कॉलेज में पहुंची तो वहां भी शिक्षक और कर्मचारी व्यथित हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें